फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरीद केंद्रों और मंडियों में कल से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद

Fri, 31 Mar 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
केजीपी एक्सप्रेस वे पर बना टोल प्लाजा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। चार अनाज मंडियों और 20 खरीद केंद्रों में शनिवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी। गेहूं की खरीद करने के लिए सरकार ने तीन एजेंसियों को मंजूरी दी है। यह एजेंसियां निश्चित दिन ही मंडियों व खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद कर सकेंगी। वहीं कृषि विपणन बोर्ड की ओर से खरीद केंद्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। कई खरीद केंद्रों के परिसरों में घास उगी हुई है और अधिकतर में गोबर से उपले बनाए जा रहे हैं जिससे आढ़तियों के साथ यहां आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सोनीपत अनाज मंडी से हर वर्ष करोड़ों रुपये टैक्स के रूप में मार्केट कमेटी में जमा होते हैं। मार्केट कमेटी के अनुसार 7 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक सोनीपत मंडी से होती है। मंडी के हर आढ़ती से हर छह महीने पर फसल बिकने के बाद 4 फीसदी फीस ली जाती है। इसमें 2 फीसदी मार्केट फीस और 2 फीसदी (एचआरडीएफ) हरियाणा ग्रामीण विकास फंड के रूप में ली जाती है, लेकिन मंडी व खरीद केंद्रों में सुविधा न के बराबर है। सरकार की ओर से गेहूं खरीद सीजन के दौरान ही खरीद केंद्रों पर ध्यान दिया जाता है, उसके बाद साल भर इन केंद्रों की मरम्मत के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जाती। 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी, लेकिन खरीद केंद्रों में व्यवस्था सुधार की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए सरकार ने एजेंसियों में बांटा शेयर
जिले में चार बड़ी मंडियां सोनीपत, गन्नौर, गोहाना व खरखौदा में हैं। वहीं अन्य कई गांवों में 20 गेहूं खरीद केंद्र बनाए हुए हैं। इस बार जिले में 1.50 लाख हेक्टेयर जमीन पर गेहूं की खेती की गई है जिसमें पांच लाख मीट्रिक टन गेहूं की पैदावार की संभावना है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। यह भाव पिछले सीजन से 110 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा है।

एजेंसियों का ये रहेगा खरीद केंद्र पर शेड्यूल
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग : दातौली, कथूरा, मुंडलाना, पुगथला, रूखी, सनपेड़ा खरीद केंद्रों पर रोजाना गेहूं की खरीद करेंगे। गन्नौर व खरखौदा मंडी में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, मुरथल मंडी में सोमवार व बुधवार और गोहाना मंडी में मंगलवार, वीरवार, शनिवार को गेहूं की खरीद करेगी। हैफेड : बरोदा, बिचपड़ी, बीसवां मील, कासंडी, नाहरा, जाखौली खरीद केंद्र में रोजाना गेहूं की खरीद करेगी। भैंसवाल कलां व मुरथल में बुधवार, वीरवार, शुक्रवार व शनिवार, गन्नौर व खरखौदा में मंगलवार, वीरवार, शनिवार, गोहाना व सोनीपत मंडी में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को खरीद की जाएगी। एफसीआई : फरमाणा, खानपुर कलां, मोहाना, पुरखास, हुल्लाहेड़ी व सोनीपत साइलो में रोजाना गेहूं की खरीद होगी। भैंसवाल कलां में सोमवार व मंगलवार, सोनीपत मंडी में मंगलवार, वीरवार व शनिवार को गेहूं की खरीद की जाएगी।
वर्जन
जिले की सभी मंडियों में 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। सरकार की ओर से जिले में तीन एजेंसियों को गेहूं की खरीद करने के लिए दिन निर्धारित किया गया है। किसानों को मंडी में गेहूं सुखाकर लाना होगा। जिन एजेंसियों का शनिवार का दिन खरीद के लिए तय है, वहीं एजेंसी मंडियों में रविवार को भी गेहूं की खरीद करेगी।-विंशेल सहरावत, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सोनीपत
विज्ञापन

वर्जन
गेहूं खरीद शुरू होने से पहले मंडियों व खरीद केंद्रों में व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी। खेतों में गेहूं की कटाई अभी शुरू हुई है। मौसम का मिजाज भी ठीक नहीं है। ऐसे में मंडियों में गेहूं करीब एक सप्ताह देरी से ही आएगा। गेहूं लेकर आने वाले किसानों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पेयजल व बिजली आपूर्ति के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। -शशिभूषण, एक्सईएन, मार्केटिंग बोर्ड, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें