फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर सरकारी विभाग भी काबिज

Thu, 10 Apr 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों पर अवैध रूप से कई लोग काबिज हो चुके हैं। मालिकाना हक सुनिश्चित नहीं होने और नियमित सर्वे की कमी के चलते निजी और सरकारी संस्थाओं ने इन जमीनों पर कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड की तरफ से कराई जांच में 541 संपत्तियों में से करीब 140 पर कब्जा किए जाने का पता लगा है। जिनमें 103 संपत्ति निजी लोगों के कब्जे में बताई गई है। वक्फ बोर्ड ने अपनी संपत्तियों पर फिर से काबिज होने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
बुधवार को वक्फ बोर्ड के संपदा अधिकारी सलीम और पटवारी ने डीसी से मिलकर अपनी संपत्तियों के इंतकाल करवाने की मांग रखी है। उन्होंने तहसील और उप-तहसील स्तर पर मौजूद संपत्तियों को रिकॉर्ड में चढ़ा कर उनका मालिकाना हक बोर्ड के नाम करवाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

बाद में रिकॉर्ड सरकारी पोर्टल पर दर्ज किए जाएगा। वक्फ की 541 में 103 संपत्तियों पर निजी लोग काबिज हैं। साथ ही 13 पर सरकारी विभाग खुले हुए हैं तो 24 स्थानों पर धार्मिक स्थल बनाकर जमीनों पर नियंत्रण किया गया है। बोर्ड की कई संपत्ति काफी पुरानी हैं। उनके कागजात उपलब्ध नहीं हैं या फिर उर्दू भाषा में होने के कारण उन्हें पढऩा और समझना मुश्किल हो रहा है। अब वक्फ बोर्ड अपने रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर रहा है। अधिकारियों को 15 दिन में कागजात ऑनलाइन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें