फोटो 12: सोनीपत के गांव बारोटा में युवक की मौत के बाद नागरिक अस्पताल में विलाप करते परिजन। संवा
सोनीपत। गांव बारोटा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले में निवारक कार्रवाई की है।
गांव अकबरपुर बारोटा निवासी काला (28) गांव के पास ड्रेन नंबर आठ के पास बेसुध पड़ा मिला। वहां ड्रेन पर नहाने गए बिहार के दो लड़कों ने उसे देखा तो मोबाइल से फोटो खींचकर वह गांव में पहुंचे और लोगों को दिखाया। जिस पर ग्रामीणों ने उन्हें काला के घर भेजा। लड़कों ने राजेश से मिलकर उसके भाई काला को बेसुध पड़ा होने की जानकारी दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह मृत पड़ा था। परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने काला के ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया है। नागरिक अस्पताल में पहुंचे काला के भाई राजेश ने बताया कि अनबन के चलते उनकी भाभी मायके गई हुई है। उनके भाई तीन-चार दिन पहले भाभी को लेने भी गए थे, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे भगा दिया था।
वर्जन
परिजन के बयान पर पुलिस ने निवारक कार्रवाई की है। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया गया है। उसकी मौत जहर खाने से हुई है। -जितेंद्र, चौकी प्रभारी, बारोटा
फोटो 12: सोनीपत के गांव बारोटा में युवक की मौत के बाद नागरिक अस्पताल में विलाप करते परिजन। संवा