फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से वार्ता के परिणाम सार्थक, समीक्षा के बाद धरनों पर होगा फैसला : यशपाल मलिक

Mon, 17 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
विज्ञापन
म‌‌िहहिलाअाआें से बातचीत करते म‌ल‌िक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरकार का अब तक का रुख सकारात्मक है और इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे। प्रदेश में आरक्षण का मामला इसी महीने के अंत तक आने की संभावना है, वहीं केंद्र में भी इसकी जल्द उम्मीद है। इसके अलावा प्रदेश में चल रहे सांकेतिक धरनों का पांच दिन की समीक्षा के बाद फैसला होगा। यह बात जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कही। रविवार को रोहतक रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद उन्होंने यह जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि बैठक में समिति द्वारा कई जिलों में चल रहे धरनों की समीक्षा की गई तथा समाज उत्थान के बारे में विचार किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समाज के युवाओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। इसके बारे में पूरी कार्यकारिणी से बातचीत की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ हुई वार्ता सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है। सरकार ने जो वादे किए थे, उन पर काम चल रहा है।
युवाओं की गिरफ्तारी का निकल रहे हल
यशपाल मलिक ने गिरफ्तार युवाओं की रिहाई पर कहा कि इसके लिए कुछ कानूनी पेच है, जिनका हल निकाला जा रहा है। आरक्षण के बारे में जाट नेता मलिक ने कहा कि समिति द्वारा लगातार मामले को देखा जा रहा है तथा उसकी ठोस पैरवी की जा रही है। बैठक में समिति के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बल्हारा, सोमवीर जसिया, विकल्प प्रचार सिरसा, कृष्ण किरमारा, सुमेर गहलावत, सतबीर पूनिया, सुरेश माच्छरौली, बिमला सोनीपत, निर्मल गंगाना, ओम सिंह आंतिल, बिमला सिवाच व सूबे सिंह ढाका समेत काफी संख्या में जाट समुदाय के नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

कैथल के लोगों को बैठक से रखा दूर
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने हॉल से बाहर आकर कैथल से आए लोगों को बैठक से बाहर रहने का फरमान सुनाया। वह स्वयं पंडाल में लोगों के बीच गए तथा लोगों से कहा कि कैथल को छोड़कर सभी लोग बैठक में भाग लेने के लिए अंदर आ जाएं। केवल कैथल के लोग बैठक के बाहर रहें तथा तीन बजे तक अपना फैसला कर लें।
कैथल में चंदा घोटाला सामान्य बात
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कैथल के कुछ लोगों द्वारा धरने पर आई चंदे की राशि में करीब 45 लाख रुपये का घोटाला करने के कुछ लोगों द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सामान्य घटना है। इतने बड़े आयोजन में इस प्रकार के आरोप लगना साधारण सी बात है। इस प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है तथा समिति द्वारा अपने स्तर पर जांच भी की जा रही है।
15 से 31 मई तक होगा कार्यकारिणी का गठन
यशपाल मलिक ने बताया कि 15 से 31 मई तक सभी जिलों व प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। इसके लिए बैठक में आए लोगों से विचार किया गया है। गेहूं की कटाई का सीजन होने के कारण कई जिलों के लोग बैठक में नहीं आ सके हैं। उनसे भी बातचीत की जाएगी तथा उसके बाद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
बराला को अगले चुनाव में सबक सिखाना
फतेहाबाद से आई कुछ महिलाओं द्वारा उनके बच्चों की रिहाई न होने संबंधी बातचीत करने पर यशपाल मलिक ने कहा कि रिहाई में समय लगेगा। महिलाओं ने कहा कि इतने समय से उनके बच्चे जेलों में बंद है, जिन्हें सरकार रिहा नहीं कर रही है। इस पर मलिक ने कहा कि इसमें कई पेंच हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं। अगले चुनाव में सबक सिखाना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें