सोनीपत। कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला सभा व श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन का मंगलवार को नौवां दिन रहा। वृंदावन से आचार्य सौरभ द्विवेदी, टीवी फेम स्वामी शिवदयाल शर्मा, स्वामी गिरिराज प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में कलाकारों ने हनुमान लंका गमन, विभीषण व माता सीता से भेंट, अशोक वाटिका में राक्षसों का वध, मेघनाद-हनुमान युद्ध, रावण-हनुमान संवाद व लंका दहन के प्रसंग की लीला का मंचन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता अजय गर्ग, अनुज अग्रवाल, पंडित अमित शौनक, देवेंद्र कुच्छल, सेक्टर-14 स्थित मां चिंतपूर्णी सेवा भवन के पदाधिकारियों ने गणेश वंदना के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र बंसल, मंच संचालन गजेंद्र मंगला ने किया। कलाकारों ने दर्शाया कि जय श्रीराम के जयकारों के बीच हनुमान ने लंका को अग्नि के हवाले किया। देखते ही देखते सोने की लंका जलकर खाक हो गई। इससे पूर्व दर्शक जहां अशोक वाटिका में सीता की हालत देखकर द्रवित हुए, वहीं लंका दहन के दौरान उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम में महेंद्र मंगला, राजकुमार गोयल, अमित कुच्छल, महेंद्र वर्मा, प्रवीण गोयल, बीएम कुच्छल, वीरेंद्र कटारिया, अनिल जैन, तरुण शर्मा मौजूद रहे।