फोटो 30: सोनीपत के गन्नौर में नाले ओवरफ्लो होने से बेगा रोड पर भरा दूषित पानी। स्रोत: पाठक
गन्नौर। बेगा रोड पर नाला ओवरफ्लो होने से लोग परेशान हैं। दूषित पानी सड़क पर बह रहा है। पानी से बदबू उठ रही है। पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप ने बताया कि नालों की सफाई के लिए विभाग ने लाखों रुपये का टेंडर पास किया था मगर खानापूर्ति की गई। परिणामस्वरूप नाले पहले की तरह जाम होकर ओवरफ्लो हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को शिकायत दी गई है मगर हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। दूषित पानी के बीच लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदीप ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समाधान दूर नहीं की गई तो मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।