गन्नौर। गढ़ी केसरी में देर रात एक सैनिक के घर में चोरी हो गई। सैनिक की पत्नी बबीता ने गन्नौर थाने में चोरी की शिकायत दी है।
बबीता ने बताया कि उनके पति छुट्टी पर आए हुए थे। 2 अक्तूबर को वह ड्यूटी पर चले गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने रात में घर में घुसकर एक गैस सिलिंडर, पांच चांदी के सिक्के और सोने का लॉकेट चोरी कर लिए।
बबीता ने आरोप लगाया कि उनकी ननद का बेटा गांव उदेशीपुर निवासी अमित नांदल उर्फ छोटा अपने साथी के साथ उनके घर में घुसा था। जब उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने उन पर हमला करने का प्रयास किया।
उसने अपनी जान बचाने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया। चोरी करने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। बबीता ने बताया कि इससे पहले भी अमित उनके घर में जबरन घुस चुका है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी अमित नांदल व उसके साथी पर केस दर्ज कर लिया है।