फोटो 43- सोनीपत के कुंडली स्थित प्याऊ मनियारी में श्रद्धालुओं के साथ छठ पर्व मनाती राई की विध
सोनीपत। कुंडली स्थित प्याऊ मनियारी में बांके बिहारी सनातन सेवा समिति व बाबा संकीर्तन मंडली के तत्वावधान में छठ पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राई की विधायक कृष्णा गहलावत ने श्रद्धालुओं के साथ सूर्य को अर्घ्य दिया।
विधायक ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व अनुशासन, संयम, श्रद्धा का प्रतीक है। कार्यक्रम में कुंडली की चेयरपर्सन शिमला देवी, मनीष खत्री, रोहित, निरंजन, प्रवीन, संदीप, दीपक, लक्ष्मण, सुरेंद्र, मोती, प्रभुनाथ सिंह, संतोष गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, मोहनलाल यादव मौजूद रहे। संवाद