फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी

Tue, 23 Apr 2024 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। वेस्ट रामनगर स्थित बंद घर ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए बिहार गए थे। लौटने पर चोरी का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के पटना फिलहाल सोनीपत के वेस्ट रामनगर की गली नंबर-8 निवासी अर्जुन महतो ने सिटी थाना पुलिस का बताया कि उनकी चचेरी बहन की पटना में शादी थी। उनके परिवार के सदस्य कई दिन पहले ही शादी में चले गए थे। 14 अप्रैल को वह भी घर पर ताला लगाकर पटना चले गए। जब वह सोमवार को लौटे तो ताले टूटे मिले। अंदर गए तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने देखा कि घर से चांदी की हसली, तीन जोड़ी पाजेब, सोने का झुमका व बालियां चोरी कर ले गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें