फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बच्चों को झाडू की जगह कलम देकर आगे बढ़ाएं : धनपत सिंह

विज्ञापन
मुरथल विवि में आयोजित समारोह के दौरान हॉकी खिलाड़ी को सम्मानित करते हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त ? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि सुमित कुमार अपने समाज की तरह झाडू उठा सकते थे, लेकिन उन्होंने स्टिक उठाई और वे मैदान में उतर गए। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे भी अपने बच्चों के हाथों में झाडू की जगह कलम दें या खेलों में भेजें।
विज्ञापन

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में शनिवार को सफाई कर्मचारियों द्वारा हॉकी खिलाड़ी सुमित कुमार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चुनाव आयुक्त बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर विश्व में देश का मान बढ़ाया है। विजेता टीम में सुमित कुमार ने देश के साथ अपने वाल्मीकि समाज का भी नाम रोशन किया है। चुनाव आयुक्त ने हॉकी खिलाड़ी सुमित कुमार व आरएएस (राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस) आशा कंडारा को सम्मानित भी किया।
डॉ. पवन धनवाल ने सुमित को प्रदान किए एक लाख रुपये
राजस्थान सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता हासिल कर आरएएस बनीं आशा कंडारा को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य डॉ. पवन धनवाल ने सुमित को एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष बबन रावत, मुरथल विवि के वीसी डॉ. राजेंद्र कुमार अनायत, कुलसचिव प्रो. सुरेश कुमार, नगर निगम पानीपत के आयुक्त आरके सिंह, आजाद नेहरा, रविंद्र दिलावर, तरुण देवीदास, सुशील कुमार, सुनील अटकान मौजूद रहे।
जल्द घोषित होगी पंचायत चुनाव की तिथि : धनपत सिंह
राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने लघु सचिवालय में पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में पंचायत चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाएगी। जब तक तिथि घोषित नहीं होती, तब तक हमें पंचायती चुनाव के लिए की जाने वाली सामान्य तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं के नई वोट बनाने, वोट काटने या बदलने संबंधी कार्य जल्द पूरे किए जाएं। इसके अलावा ईवीएम व बूथ से संबंधित सभी तैयारियां कर लें, ताकि चुनाव के समय किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए। इस पर डीसी ललित सिवाच ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इस दौरान नगराधीश जितेंद्र जोशी, एसडीएम सुरेंद्र दून, प्रदीप कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुभाष चंद्र, तहसीलदार सरला कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें