फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की करंट से मौत

Fri, 26 Sep 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरपुरा मोड़ के समीप बिजली की 33 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। वह सड़क के किनारे लगाए गए पेड़ों की टहनियां काटने के लिए चढ़ी थी।
विज्ञापन


लड़की का शव कई घंटे तक पेड़ पर ही लटकता रहा। करंट के डर के चलते लोग कुछ नहीं कर पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सप्लाई बंद करा शव नीचे उतारा।

शहर के बरोदा रोड के नजदीक स्थित वार्ड-1 की एकता कालोनी निवासी धर्मपाल की बेटी पूजा (16) बृहस्पतिवार को घर से गोहाना-बरोदा रोड स्थित वजीरपुरा मोड़ के नजदीक सड़क के किनारे लगाए गए पेड़ों की टहनी काटने गई थी।

उसे टहनियों का प्रयोग खाना बनाने में ईंधन के रूप में करना था। 9वीं कक्षा की छात्रा पूजा सड़क के किनारे खड़े एक सफेदे के पेड़ पर चढ़ गई। पेड़ के साथ ही गोहाना और बुटाना पावर हाउस को जोड़ने वाली 33 हजार केवी की मुख्य लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन


पेड़ काटने के दौरान एक टहनी बिजली के तारों में फंस गई। जैसे ही किशोरी ने टहनी काटने के लिए बड़ी दराती से प्रहार किया तो पूजा को जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह झुलसकर पेड़ पर ही अटक गई।

वहीं पूजा के साथ गई पड़ोस की महिलाएं और आने-जाने वाले लोगों ने यह नजारा देखा तो दंग रह गए, लेकिन हाईवोल्टेज लाइन से किशोरी का शव निकालने की हिम्मत किसी की नहीं पड़ी।

मामले की सूचना शहर थाना पुलिस को दी। शहरी थाना प्रभारी सितेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सप्लाई बंद कराकर शव नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया।

स्कूल की छुट्टी बनी मौत का कारण्ा
किशोरी के पिता धर्मपाल ने बताया कि पूजा शहर की पुरानी अनाज मंडी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। गुरुवार को अग्रसेन जयंती होने से स्कूल की छुट्टी थी। जिसके कारण पूजा घर पर थी और वह पड़ोस की महिलाओं के साथ पेड़ो की टहनियां एकत्र करने चली गई। अगर छुट्टी नहीं होती तो पूजा स्कूल में होती। ऐसे में उसकी जान बच जाती।

गरीबी ने ली पूजा की जान
धर्मपाल मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने के साथ अपने बच्चों को पढ़ाता है। कभी पूजा की मां तो कभी पूजा खुद ही टहनी एकत्र करने जाती थीं। धर्मपाल की पत्नी टहनियों को दिन और रात के समय रोटी पकाने के काम में प्रयोग करती थी। हालांकि उन्हें नहीं पता था कि एक दिन यही टहनियां उसकी बेटी पूजा की मौत कारण बन जाएंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें