फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौट रहीं छात्राओं से छेड़छाड़, मारपीट

Thu, 25 Sep 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बुटाना स्थित जनता विद्या भवन से परीक्षा देकर घर लौट रहीं छात्राओं के साथ गांव महमूदपुर के स्टेडियम के समीप अज्ञात युवकों ने छेड़खानी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

 इन्होंने इसका विरोध किया तो छात्राओं की डंडों से धुनाई कर दी। एक छात्र लड़कियों को बचाने पहुंचा तो उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घायल छात्र और छात्राओं को गोहाना के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

एक गांव के सरकारी स्कूल में सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले टीचर संजीव, गाड़ी के ड्राइवर सतीश के साथ छात्र और छात्राओं को प्रतिदिन परीक्षा दिलाने जाते थे। टीचर संजीव का कहना है कि बुधवार सुबह भी दसवीं की छात्राएं गांव बुटाना स्थित जनता विद्या मंदिर में परीक्षा देने गई थीं।
विज्ञापन

 परीक्षा देकर लौटने के दौरान गांव महमूदपुर के पास 30 से 40 अज्ञात युवकों ने महमूदपुर स्टेडियम के पास उनके वाहन के सामने बाइक रोककर गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद युवकों ने छात्राओं से छेड़खानी करनी शुरू कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनकी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। वहीं इसी वाहन में बैठकर किसी काम से गोहाना आया और गांव बुटाना की आईटीआई में पढ़ने वाला छात्र दीपक पुत्र बलवीर लड़कियों को बचाने आया तो उसे भी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए। घटना में गांव निवासी दसवीं कक्षा की चार छात्राएं घायल हुईं हैं। घायल छात्र और छात्राओं को गोहाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
आपस में लड़ने लगे ग्रामीण
छात्राओं के साथ हुई मारपीट की सूचना मिलते ही सैकड़ों की तादात में ग्रामीण गोहाना के सरकारी अस्पताल पहुंच गए। यहां पर नाम बताने और न बताने को लेकर उनकी आपस में ही लड़ाई हो गई। बात यह है कि गांव के कुछ लोग महमूदपुर गांव के उन युवकों के नाम पूछ रहे थे लेकिन कुछ लोग बता नहीं रहे थे। जिसको लेकर गांव के लोगों में बहस छिड़ गई और बात हाथापाई तक आ गई। इस झगड़े में एक व्यक्ति की शर्ट फट गई।

छात्राओं की आपबीती
एक घायल छात्रा का कहना है कि गांव महमूदपुर के युवकों ने उनके साथ छेड़खानी की। जब इसका विरोध किया तो लड़कों ने मारपीट करनी शुरू कर दी और उन्हें घायल कर दिया। आरोपी युवक करीब 12 से 15 बाइकों पर थे उनकी संख्या 40 से 50 थी। उन्होंने कहा कि उन्हें सजा मिली चाहिए ताकि आगे से वह लड़कियों को तंग न करे।

एक अन्य घायल छात्रा का कहना है कि लड़के गंदी गालियां देते हैं। हम सुन ले तो अच्छा, नहीं सुने तो मारपीट। छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़कियों के साथ मारपीट की जाती है। जिन लड़कों ने उनसे छेड़छाड़ और पिटाई की है उन्हें जरूर सजा मिलनी चाहिए।

नहीं मिली छेड़छाड़ की शिकायत
थाना शहर के जांच अधिकारी जोगेंद्र ने बताया कि छात्राओं से मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। छेड़छाड़ जैसी कोई शिकायत नहीं मिली हैं। अगर मिलती है तो जांच कर उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें