फोटो 16: सोनीपत के गन्नौर में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक गौरव जैन को मिठाई खिलाते
गन्नौर। भाजपा ने गौरव जैन को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर व्यापार मंडल गन्नौर के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप सिंघल व महासचिव राजकुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनको बधाई दी है।
व्यापार मंडल गन्नौर के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप सिंघल ने कहा कि गौरव जैन अपने पिता व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्व. शेखर चंद जैन के संरक्षण में कई वर्ष से व्यापारियों की आवाज उठाते आए हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि गौरव जैन व्यापारियों के हितों में निरंतर कार्य करते रहेंगे।
गौरव जैन ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद रमेश कौशिक, पूर्व विधायक निर्मल चौधरी, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंगला का आभार जताया। संवाद