फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीबी जी रामजी योजना को लेकर दुष्प्रचार कर रही कांग्रेस : देवेंद्र

Fri, 09 Jan 2026 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19: सोनीपत के गन्नौर ​​स्थित मार्केट कमेटी के विश्राम गृह में प्रेसवार्ता करते भाजपा नेता
विज्ञापन
गन्नौर। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक ने कहा कि कांग्रेस वीबी जी राम जी योजना को लेकर जानबूझकर दुष्प्रचार कर रही है जबकि यह योजना श्रमिकों के कल्याण और गांवों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वह वीरवार को मार्केट कमेटी के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपीए शासन काल में मनरेगा भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े का शिकार रही जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल व्यवस्था, डीबीटी और आधार लिंकिंग से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है।
उन्होंने बताया कि वीबी जी रामजी योजना में रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 125 किए गए हैं। बायोमीट्रिक उपस्थिति, जियो टैगिंग और आईएसआरओ के भुवन पोर्टल से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास को लेकर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

राई में होलसेल मार्केट, खरखौदा में मारुति उद्योग और गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय मंडी से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर मार्केट कमेटी अध्यक्ष निशांत छौक्कर, नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी, भूषण हसीजा, मंडल अध्यक्ष संजय गौतम, गौरव कामरा, श्रवण कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें