29वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2020-21 की मेजबानी सेक्टर-11 स्थित गेटवे एजुकेशन करेगी। यह चैंपियनशिप 25 से 28 दिसंबर तक चलेगी। इसकी घोषणा बुधवार को गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गेटवे एजुकेशन के महानिदेशक डॉ. एलके जैन का अभिनंदन किया।
25 दिसंबर से शुरू होने वाली यह चैंपियनशिप भारतीय फेंसिंग संघ और खेल व युवा मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा करवाई जा रही है। चैंपियनशिप में 33 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 650 से अधिक खिलाड़ी और 200 अधिकारी भाग लेंगे। गेटवे एजुकेशन के कार्यकारी निदेशक साहिल अग्रवाल व राहुल मंगला ने बताया कि गेटवे एजुकेशन परिसर में इस प्रकार का आयोजन राज्य में खेलों को और बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है। फेंसिंग सबसे पुराने खेल में से एक है। भारत में और विशेष रूप से हरियाणा में बहुत लोकप्रिय है। फेंसिंग तीन संबंधित लड़ाकू खेलों का एक समूह है। फेंसिंग ओलंपिक में खेले जाने वाले पहले खेलों में से एक था। आधुनिक फेंसिंग के तीन रूप हैं, जिनमे प्रत्येक में अलग तरह के हथियार का उपयोग करता है और इसके अलग-अलग नियम हैं। इस प्रकार खेल को तीन प्रतिस्पर्धी दृश्यों में विभाजित किया गया है। अधिकांश प्रतिस्पर्धी फेंसर केवल एक हथियार में विशेषज्ञता का चयन करते हैं।