सोनीपत। जाहरी रोड स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल में जिला स्केटिंग प्रतियोगिता के पदक विजेता गर्वित का स्वागत किया गया। गर्वित ने प्रतियोगिता की 500 व 1000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। वीरवार को विद्यालय पहुंचने पर समूह के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री व सीईओ भावना कालरा ने स्वागत किया।
चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की तरफ से 1 अक्तूबर को डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से करीब 70 टीमों ने भाग लिया था। इसमें गर्वित ने 500 व 1000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। पदक जीतने पर साउथ प्वाइंट समूह के कार्यकारी चेयरमैन रोहित खत्री, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा, कार्यकारी निदेशक डॉ. ममता सचदेवा व पिता सोमप्रकाश ने भी गर्वित को बधाई दी।