फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन साल पहले महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Sat, 29 Jun 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र की महिला ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने के साथ ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह बदनामी के डर से तीन लाख रुपये दे चुकी है। आरोपी उनसे और रुपये मांग रहे हैं। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि वह शादी में खाना बनाने के लिए हलवाइयों के पास काम करती है। तीन साल पहले वह अपने काम पर से घर लौटते समय बस स्टैंड पर खड़ी थी। तब सेंट्रो कार चालक ने उन्हें लिफ्ट दे दी थी। रास्ते में चालक जिसने अपना नाम ओमन बताया था, उसने उनका मोबाइल लेकर किसी को कॉल की थी। बाद में वह उसे घर के बाहर छोड़कर चला गया था। अगले दिन आरोपी ने उनके पास कॉल कर दी थी। उसने मना किया तो आरोपी रात को अपने साथी के साथ उनके घर में घुस गया था। वह अपने बेटे के साथ घर पर अकेली थी। तब आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपी ओमन ने अपने साथी को कहकर उनकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली थी। इसके चलते वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे करीब तीन लाख रुपये ऐंठ चुके हैं। वह उसे व उनके पति को फिर से धमकी दे रहे है। जिस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें