फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड लाइसेंस की खामियों व दुकानें सील करने के नोटिस से दुकानदारों में रोष

विज्ञापन
ट्रेड लाइसेंस की खामियों व नगर निगम द्वारा दुकानें सील करने के नोटिस के विरोध में बैठक करते जिला ? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
दुकानों को सील करने के नगर निगम के नोटिस व ट्रेड लाइसेंस फीस की खामियों से परेशान दुकानदारों ने रविवार को बैठक की। व्यापार मंडल के जिला संयोजक संजय वर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान संजय सिंगला व कार्यकारी शहरी प्रधान पवन तनेजा ने की। उन्होंने दुकानें सील करने के नोटिस देने की नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन

प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि जिला व्यापारमंडल नगर निगम के भेजे गए नोटिसों का विरोध करता है। साथ ही अपील करता है कि सील करना है तो पहले सोनीपत में चल रहे जुए के अड्डे, नशे के कारोबार, गलत जगह पर चल रहीं मीट की दुकानों और अवैध कारोबारों के साथ निगम में चल रहे भ्रष्टाचार को सील करो। सोनीपत की गंदगी को सील करो। शिविर व्यवस्था ठीक करो, फिर दुकानों को करना।
जिला संयोजक संजय वर्मा व कार्यकारी शहरी प्रधान पवन तनेजा ने कहा कि अगर किसी दुकान को सील किया गया तो जिला व्यापार मंडल विरोध करेगा। व्यापार मंडल के संरक्षक अनिल गुप्ता सीटू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि ट्रेड लाइसेंस की जरूरत नहीं है। ऐसे में अधिकारी क्या मुख्यमंत्री ने भी ऊपर हो गए।
विज्ञापन

बैठक में चेयरमैन संजय वर्मा, महासचिव नरेंद्र धवन, कोषाध्यक्ष रविंद्र सरोहा, जतिन डेमबला, बिट्टू जैन, सागर वालिया, रोहित नारंग, शिवनारायण कुच्छल, नवीन गर्ग, रघुनंदन गोयल, अजय कुच्छल, संजय कुच्छल, आदिश जैन, गगन कुच्छल, बलजीत शर्मा, नितिन जैन, मुकेश मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें