सोनीपत। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 ने अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में चौथे आरोपी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी सुनील उर्फ रामू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
एसएजी यूनिट टीम 3 अप्रैल को गश्त पर जाखौली टोल प्लाजा केजीपी के पास मौजूद थी। उस दौरान जानकारी मिली थी कि कार में सवार महक उर्फ हन्नी, अंकित और रिंकू उर्फ छोटा अवैध हथियारों की सप्लाई के इंतजार में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से अवैध हथियार मिले थे। इस मामले में राई थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब जांच के दौरान चौथे आरोपी सुनील उर्फ रामू का नाम जुड़ने पर उसे गिरफ्तार किया है।