सोनीपत। सुभाष चौक स्थित डोमिनोज रेस्टोरेंट से नकाबपोश युवक ने 45 हजार रुपये चोरी कर लिए। रेस्टोरेंट मैनेजर राजेश रोशन ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 30 नवंबर की रात जूनियर मैनेजर हेमलता ने सिलिंडर लेते समय रेस्टोरेंट का पीछे का दरवाजा खोला था। रात को ड्यूटी पर मौजूद कर्मी दरवाजा बंद करना भूल गए। सुबह पता लगा कि रेस्टोरेंट से 45 हजार रुपये चोरी हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि 1 दिसंबर की सुबह करीब पांच बजे एक नकाबपोश युवक घुसा और तिजोरी से नकदी चोरी कर भाग गया। आरोपी के चेहरे पर मास्क होने के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी। संवाद