फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेट्रोल पंप पर लूट व गोली मारने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 May 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली स्थित पेट्रोल पंप पर लूट व गोली मारने के मामले में क्राइम यूनिट सेक्टर-3 की टीम ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सूरज है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी सेल्समैन कुलदीप ने 28 अक्तूबर 2024 को शिकायत दी थी कि वह संजय व किशोर के साथ ड्यूटी पर थे। रात 9 बजे वह कैश का हिसाब कर रहे थे। किसी ने आकर कार्यालय का दरवाजा थपथपाया और दरवाजा खोलते ही चार युवकों ने पिटाई की ओर तीन फायर करके नकदी लूट लिए थे। इस दौरान प्रदीप से कैश लूटने की कोशिश की और छाती में गोली मार दी। एक गोली संजीव के पैर में मारी और एक गोली पेट्रोल डलवा रहे ट्रक के पैर में मारी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में आरोपी अवनेंद्र, जयप्रकाश व विक्की को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था अब सूरज को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें