फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: होटल संचालक के हत्यारोपियों की तलाश के लिए गठित कीं चार टीमें

Mon, 27 Jul 2026 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। कथूरा में कबड्डी अकादमी के बाहर रोहतक के युवक की चाकू मारकर हत्या और दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार के लिए चार टीमें गठित की हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
रोहतक जिला के गांव गढ़ी बोहर और हाल में फ्रेंडस कॉलोनी निवासी अंकुश की एक सप्ताह पहले गांव मोखरा निवासी पंकज उर्फ भोलू से कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को खत्म करने के लिए शनिवार रात अंकुश अपने गांव के दोस्त मोंटी के साथ कथूरा आया था।
विज्ञापन

मोंटी के मामा गांव कथूरा में रहते हैं, जबकि पंकज यहां एक कबड्डी अकादमी में अभ्यास करता है। शनिवार देर रात अंकुश, मोंटी और शुभम अकादमी के बाहर पंकज से समझौता करने गए थे। वहां पर उनके दोस्त मोहित और प्रीतम भी पहुंच गए गए थे।
पंकज उर्फ भोलू और उसके साथी शिवम उर्फ जस्सा ने उनसे मारपीट शुरू कर दी थी। आरोप है कि पंकज ने चाकू निकालकर मोंटी, अंकुश और प्रीतम पर हमला कर दिया था। जांघ में चाकू लगने से मोंटी की मौत हो गई थी और अंकुश व प्रीतम घायल हो गए थे।
विज्ञापन

अंकुश की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मोंटी होटल चलाते थे। जांच अधिकारी एसआई देवेंद्र ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापा डाल रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें