फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में घुसकर दंपती और बेटे-बहू पर हमला, महिला की आंख पर लगी चोट

Mon, 27 Jul 2026 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: देव नगर में हमले में घायल महिला। स्रोत पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देव नगर में एक परिवार पर घर में घुसकर हमला किया गया है। पीड़ित महिला ने शहर थाना में सात लोगों पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। इस घटना में घायल दंपती को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, बाद में निजी अस्पताल में भी उपचार कराना पड़ा।
देव नगर गली नंबर-7 निवासी उर्मिला ने 22 जुलाई की शाम करीब छह बजे प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सात लोग जबरन उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उर्मिला, उनके पति शिवचरण, बेटे अभिनव और बहू प्रिया पर हमला किया।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, आरोपियों में खरखौदा निवासी प्रमोद उर्फ मनसा, रामनगर निवासी दिनेश व ममता, विकास नगर निवासी गीता और तीन अन्य शामिल थे। प्रमोद उर्फ मनसा ने उर्मिला को लात मारकर गिराया और बंदूक की बट से आंख पर वार किया।
इससे उनकी आंख गंभीर रूप से घायल हो गई। दिनेश और एक अन्य ने शिवचरण को लाठी-डंडों से सिर, चेहरे और जबड़े पर हमला कर बेहोश कर दिया। बीच-बचाव करने आए अभिनव पर भी डंडों से हमला हुआ। गीता और ममता ने बहू प्रिया के साथ मारपीट की।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। जाते समय उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। परिवार ने डायल-112 पर सूचना दी और नागरिक अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद उर्मिला और शिवचरण को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
विज्ञापन

आंख से लगातार रक्तस्राव के कारण निजी अस्पताल में भी उपचार कराना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उर्मिला ने पुलिस को बताया कि घटना के वीडियो, कपड़े और मेडिकल लीगल रिपोर्ट उनके पास साक्ष्य के रूप में हैं। इन्हें जांच के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है, पर पुलिस को इसकी शिकायत नहीं मिली। प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर हर पहलू पर कार्रवाई करेगी।

फोटो :: देव नगर में हमले में घायल महिला। स्रोत पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें