फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हर शनिवार अच्छा काम करने वाले चार सफाई कर्मियों का होगा सम्मान

Sun, 25 May 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08: सोनीपत के देवीलाल चौक पर चलाए गए अभियान के दौरान झाड़ू हाथ में थामकर सड़क की सफाई करते
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की ओर से शनिवार सुबह स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सोनीपत अभियान को गति दी गई। देवीलाल चौक से श्रीराम शर्मा चौक, चीनी मिल, महाराजा अग्रसेन चौक और आईटीआई चौक से बंदेपुर तक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों की टीम ने एक सिरे से सड़क व नालों की सफाई की।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, मुकेश सैनी, मंडल अध्यक्ष आरती शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी स्वच्छता अभियान में सहयोग किया। मेयर ने घोषणा की कि हर शनिवार को शहर के दोनों तरफ के दो-दो सफाई कर्मियों को निष्ठा से काम करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। बारिश से पहले नालों की सफाई की जा रही है।
मेयर ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए दुकानदारों व रेहड़ी वालों को जागरूक किया जाएगा। जन भागीदारी के बिना स्वच्छता का अभियान सफल नहीं हो सकता। उन्होंने दुकानदारों व रेहड़ी वालों से कूड़ा सड़क पर फेंकने के बजाय नगर निगम की आने वाली गाड़ियों में डालने की अपील की। मेयर ने बताया कि शहर की सफाई अच्छे ढंग से करवाने के लिए बाजारों को बीट बनाकर देखरेख करने के लिए सुपरवाइजर व एक अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस दौरान देवेंद्र सैनी, अधिवक्ता नकीन मेहरा, निर्मल जैन, सतनारायण मेहरा, जोगिंद्र, राहुल जैन, आशीष, रजत जैन, कलीराम, मनोज धानिया, शैलेंद्र तोमर, विकास तिवारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें