फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मासूम बेटे को मोक्ष के लिए श्राद्धपक्ष में क्षमादान

Tue, 16 Sep 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 31: गोशाल संचालकों को अपने हाथों से राशि दान करते उदवंश के पिता अंकित खत्री। स्रोत पंचाय
विज्ञापन
गन्नौर। पिछले माह सोनीपत पुलिस लाइन में सेंसर खराब होने से लिफ्ट में फंसकर दो वर्षीय मासूम उदवंश की माैत हो गई थी। श्राद्ध पक्ष में बेटे की आत्मिक शांति के लिए पिता पांची जाटान गांव निवासी अंकित खत्री और उनके परिवार ने आरोपी लिफ्ट ठेकेदार को क्षमादान दे दिया।
विज्ञापन

पंचायत ने मासूम की आत्मिक शांति के लिए लिफ्ट ठेकेदार को गन्नाैर की छह गोशालाओं को 1.11 लाख रुपये प्रति गोशाला के हिसाब से दान देने का फैसला सुनाया। ठेकेदार ने सभी छह गोशालाओं को चेक दिए। उदवंश के पिता अंकित खत्री ने अपने हाथों से यह चेक गोशाला संचालकों को भेंट किए। इस दौरान पंचायत में शामिल लोगों ने उदवंश की आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इन गोशालाओं के प्रधान रहे मौजूद
इस दौरान परशुराम आश्रम गोहाना के प्रधान सुभाष, सरपंच प्रतिनिधि गुमड़ रविंद्र पहल, सरपंच प्रतिनिधि दातौली लोकेश गोस्वामी, काला प्रधान समसपुर, श्री गोशाला गन्नौर के प्रधान कृष्ण राठी, धर्मबीर नंबरदार चिरस्मी, शाहपुर तगा गोशाला प्रधान इंद्रेश, गढ़ी केसरी गोशाला प्रधान सतपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें