फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेक्टर-14 में डाली जाएगी स्टॉर्म वाटर लाइन, गलियां बनेंगी

Tue, 16 Sep 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत के सेक्टर-14 में विकास कार्य के शुभारंभ पर नारियल तोड़ते विधायक निखिल मदान, मेय
विज्ञापन
सोनीपत। वार्ड नंबर तीन के सेक्टर 14 में सोमवार को विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने विकास कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने पार्षद सुरेंद्र मदान के साथ मिलकर 3.78 करोड़ रुपये से करवाए जाने वाले कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि सेक्टर-14 में बारिश के पानी की निकासी के लिए 1 करोड़ 12 लाख रुपये से स्टॉर्म वाटर लाइन डाली जाएगी। इसमें तिकोना पार्क, हुड्डा पार्क के आसपास क्षेत्र और जहां गलियों में पुरानी लाइन अवरुद्ध है वहां नई स्टॉर्म वाटर लाइन डाली जाएगी। हेम नगर और खन्ना कॉलोनी में गलियों का आसीसी से निर्माण किया जाएगा। इस पर 1.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मेयर ने बताया कि 53 लाख रुपये से हाउसिंग बोर्ड और गांधी चौक की सड़कों को सीसी से पक्का किया जाएगा। साथ ही 50 लाख रुपये से आदर्श नगर की पांच मुख्य गलियों और ब्रांच गलियों को सीसी से पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन

अब बारिश का मौसम खत्म हो चुका है। टूटी सभी सड़कों और गलियों का निर्माण शुरू किया जाएगा। इस दौरान जीत मदान, संदीप गहलावत, रमेश कौशिक, राजेश प्रभाकर, सागर चोपड़ा, सुधीर नागपाल, पवन तनेजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें