फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 57 साल में पहली बार डॉ. अरविंद शर्मा ने गोहाना में खिलाया कमल

विज्ञापन
फोटो 31. सोनीपत के गोहाना हलके से जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा ट्रैक्टर चलाकर जा
विज्ञापन
गोहाना। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस के गढ़ गोहाना विधानसभा क्षेत्र में 57 साल में पहली बार कमल खिला है। भाजपा हाईकमान की तरफ से पूर्व सांसद डाॅ. अरविंद शर्मा को टिकट देकर चुनाव में उतारने की रणनीति रंग लाई है और गोहाना में कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा ने 57055 वोट प्राप्त किए और कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर मलिक को हराकर 10429 वोटों से जीत दर्ज की। इससे पहले हलके में 13 बार हुए चुनाव में कांग्रेस ने 7 बार जीत दर्ज की है। इस बार भाजपा ने गोहाना में 57 साल के सूखे को खत्म कर कमल खिलाने का काम किया है।
विज्ञापन


डॉ. अरविंद शर्मा ने वर्ष 1996 में सोनीपत से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप सांसद का चुनाव जीता था। अब भाजपा हाईकमान ने गोहाना विधानसभा से पूर्व सांसद अरविंद शर्मा को टिकट दिया तो भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं ने इसका विरोध किया था। लेकिन कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रचार में लगे और हलके में चुनावी समीकरण रोजाना बदलते रहे। कांग्रेस के गढ़ गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली कर वोट की अपील की।


लगातार तीन बार विधायक रहे जगबीर मलिक को हराया
गोहाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के जगबीर मलिक 2009 से विधायक हैं। साल 2009 से 2014 तक कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सत्ता में रही और जगबीर मलिक ने जनता के लिए काम किए। वर्ष 2014 से अब तक कांग्रेस सत्ता में नहीं होने के चलते विधायक जगबीर मलिक लोगों की उम्मीद पर खरे नहीं उतर सके। ऐसे में डॉ. अरविंद शर्मा ने जीत दर्ज कर कांग्रेस के गढ़ में कमल खिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अब तक हुए चुनाव में इन्हें मिली जीत
वर्ष विधायक पार्टी
1967 रामधारी गौड़ इंडियन नेशनल कांग्रेस
1968 रामधारी गौड़ इंडियन नेशनल कांग्रेस

1972 रामधारी गौड़ इंडियन नेशनल कांग्रेस
1977 गंगाराम निर्दलीय
1982 किताब सिंह लोकदल
1987 किताब सिंह लोकदल
1991 किताब सिंह निर्दलीय
1996 जगबीर सिंह मलिक हरियाणा विकास पार्टी
2000 रामकुवार इंडियन नेशनल लोकदल
2005 धर्मपाल मलिक इंडियन नेशनल कांग्रेस
2009 जगबीर सिंह मलिक इंडियन नेशनल कांग्रेस
2014 जगबीर सिंह मलिक इंडियन नेशनल कांग्रेस
2019 जगबीर सिंह मलिक इंडियन नेशनल कांग्रेस
2024 डाॅ. अरविंद शर्मा भारतीय जनता पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें