राई । गांव नाथूपुर के कार सवार युवकों ने दूसरी कार सवार दुकानदार और उसके दोस्त को रोकने का प्रयास किया। कार नहीं रोकने पर हमलावरों ने पीछा कर गांव राई में उन पर हमला कर चेन, आईफोन और नकदी लूट ली। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव असावरपुर निवासी निशांत ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह निजी विवि में दुकान चलाता है। वह अपने दोस्त गांव राई निवासी राहुल के साथ कार से कुंडली गया था। जब रात 10 बजे उन्होंने नाथूपुर पुल से यू-टर्न लिया तो एक कार सवार युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया, पर उन्होंने कार नहीं रोकी। युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। उनसे बचने के लिए वह गांव राई में घुस गया, लेकिन फिरनी के पास रास्ता नहीं मिलने पर कार रोक दी। इस पर युवकों ने उन्हें पकड़ कर बुरी तरह पीटा और उनकी सोने की चेन, आईफोन-14 व 15 हजार रुपये लूट लिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उन्होंने राई थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।