फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मिल में आग से काफी नुकसान, छह घंटे में पाया काबू

Mon, 10 Jun 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव नगर के पास शनिवार देर रात एमएल स्पिनिंग (कॉटन) मिल में सेंट्रीफ्यूगल मोटर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने गोहाना के साथ सोनीपत, गन्नौर और खरखौदा से भी पांच गाड़ियां मंगवानी पड़ीं। आग को नियंत्रित करने में छह घंटे लग गए। आग से मिल में कच्चे माल, गोदाम की बिल्डिंग और मशीनों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

स्पिनिंग मिल के निदेशक हरीश परूथी रात 8 बजे घर चले गए थे। रात 10.45 बजे उन्हें मिल के कर्मचारी चंद्रबख्श ने फोन से आग लगने की सूचना दी। इस पर हरीश परूथी ने दमकल विभाग को फोन करके घटना की सूचना दी। स्पिनिंग मिल में तेज प्रेशर के साथ बौछार डालने वाले हाइड्रेंट जगह-जगह लगे हुए हैं लेकिन उनके प्रयोग और गोहाना दमकल विभाग की टीम जब आग को काबू नहीं पा सकी, तब सोनीपत, खरखौदा और गन्नौर से भी दमकल गाड़ियां मंगवानी पड़ी। स्पिनिंग मिल के निदेशक हरीश परूथी ने बताया कि आग लगने से रॉ मटेरियल और उसके गोदाम के साथ बेल प्रेस, स्लावर ओपनर, रोबिन ओपनर, कार्डिंग मशीन और गारनेट मशीन के पैनल जल गए हैं। आग लगते काम कर रहे सभी मजदूरों को वहां से दूर कर दिया गया जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई। दावा किया गया है कि मिल में आग लगने से करीब 70 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें