फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 16 साल पहले हुआ था चयन, आशियाने के लिए आज मुख्यमंत्री देंगे प्लॉट आवंटन पत्र

Mon, 10 Jun 2024 05:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 41. सोनीपत के मुरथल विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन स्थल का दौरा करते ग्
विज्ञापन
सोनीपत। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 100-100 वर्ग गज के लिए पात्र लोगों को आज 16 साल बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी प्लॉट आवंटन पत्र वितरित करेंगे। सुबह 11 बजे दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विकास एवं पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव जय कृष्ण अभीर व उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का दौरा किया। उन्होंने हर प्रकार के प्रबंधों पर मंथन करते हुए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी सोनीपत, पानीपत, रोहतक व करनाल जिले के 2690 बीपीएल पात्र परिवारों को प्लॉट आवंटन पत्र वितरित करेंगे। इनमें सोनीपत के 1794 लाभार्थी, रोहतक के 766, करनाल के 108 व पानीपत के 22 लाभार्थी शामिल हैं। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभागार का निरीक्षण करते हुए मंच, साउंड सिस्टम, लाभार्थियों के बैठने की व्यवस्था, मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों और आमजन के आगमन व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भी जरूरी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने लाभार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था के साथ पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था के प्रबंध करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों के बैठने की व्यवस्थाओं के लिए भी विशेष निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस उपायुक्त गौरव राजपुरोहित, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुशील कुमार, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, तहसीलदार जीवेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहेंगे विशेष प्रबंध
पुलिस ने सुरक्षा को किए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए है। इसके लिए सात एसीपी व 20 इंस्पेक्टर समेत पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इसके लिए जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। सुरक्षा के प्रबंधों का जायजा भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें