फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्टसर्किट से खाद-बीज के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। रेलवे रोड पर चिराग गार्डन के सामने खाद बीज के गोदाम में देर रात शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना गोदाम मालिक को दी। सूचना पर गोदाम का मालिक धर्मबीर मौके पर पहुंचे व आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग अधिक फैलने के चलते इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर दमकलकर्मी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सामान जल चुका था।
विज्ञापन

गोदाम मालिक चिरस्मी निवासी धर्मबीर ने बताया कि वह सोमवार शाम रोजाना की तरह अपने गोदाम को बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 11 बजे उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि गोदाम से धुआं निकल रहा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो आग लगी दिखाई दी। उसने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। उनका कहना है कि उसने काफी देर तक दमकलकर्मियों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी। डायल 112 की तरफ से दमकल विभाग को सूचित किया गया, जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची व आग बुझाने में जुट गई, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। धर्मबीर ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। आग लगने से उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें