सोनीपत के गोहाना स्थित धागा मिल में लगी आग की उठती लपटें। संवाद
गोहाना । सोनीपत रोड स्थित एमएल स्पीनर नामक धागा मिल में वीरवार शाम अचानक आग गई। जिससे मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक मिल में रखा लाखों रुपये का कच्चा और तैयार माल जलकर खाक हो चुका था।
धागा मिल में आग उस समय लगी जब कर्मचारी काम कर रहे थे। उन्होंने धुएं व आग की उठती लपटों को देखकर तुरंत मिल मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना के बद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। लक्ष्मी नगर निवासी मिल मालिक हरीश परूथी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है और तेजी से पूरी मिल में फैल गई। उन्होंने कहा कि मिल में रखा धागा, मशीनें व अन्य सामान आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि समय पर सूचना मिलने से आग को फैलने से रोका जा सका, वरना आस-पास की अन्य इकाइयों को भी खतरा हो सकता था। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।
सोनीपत के गोहाना स्थित धागा मिल में लगी आग की उठती लपटें। संवाद