फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पन्नू बाज गैंग ने किया था जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

Fri, 18 Apr 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में जानलेवा हमला करने के आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। आदर्श नगर में मिस्त्री पर जानलेवा हमला करने व देवीपुरा में हवाई फायर करने के मामले में पन्नू बाज गैंग के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गोहाना के गांधी नगर का रोहित उर्फ छतरी व षड्यंत्रकारी देवीपुरा का प्रिंस है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी अरुण ने बुधवार को सिटी थाना पुलिस को बताया था कि वह एसी व वॉशिंग मशीन की रिपेयरिंग का काम करते हैं। मंगलवार रात साढ़े 10 बजे घर पर खाना खाने लगे तो गोली चलने की आवाज आई थी। बाहर आए तो देखा था कि बाइक पर चार युवक सवार थे और पन्नू बाज ग्रुप का नाम ले रहे थे।
उनमें एक युवक देवीपुरा कॉलोनी का चंद्रमोहन था। घर के बाहर दो खोल मिले थे। पुलिस ने बाद में जांच कर मामले में हत्या की कोशिश की धारा जोड़ दी थी।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हमला करने आरोपी रोहित व षड्यंत्रकारी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पता लगा है कि आरोपियों ने पन्नू बाज गैंग बना रखा है। पुलिस अब पन्नू की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें