फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जाली प्रमाणपत्र से शस्त्र लाइसेंस बनवाने के आरोप में एफआईआर

Mon, 23 Feb 2026 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जाली एस-1 प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के आधार पर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने के आरोप में पुलिस ने गांव खिजरपुर अहीन निवासी मंजीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मंजीत सिंह ने वर्ष 2025 में सरल पोर्टल के माध्यम से नया शस्त्र लाइसेंस जारी करने के लिए आवेदन किया था। नियमों के तहत एस-1 प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होता है।
विज्ञापन

पुलिस सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 जुलाई 2025 को संबंधित प्राधिकरण ने लाइसेंस जारी कर दिया। बाद में लाइसेंस प्राधिकरण ने जारी किए गए लाइसेंसों के प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों को संबंधित केंद्रों से सत्यापित करवाने की प्रक्रिया शुरू की। जांच के दौरान मंजीत का प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया।
एसपी हिसार कार्यालय से प्राप्त सूचना में दस्तावेज को अप्रमाणिक बताया गया। मामले को गंभीर मानते हुए डीसीपी मुख्यालय सह शस्त्र लाइसेंस प्राधिकरण ने लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए थाना गन्नौर को केस दर्ज कर जांच के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस शाखा के इंचार्ज एएसआई फिरोज खान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें