फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दूषित पानी की निकासी के लिए निर्माण के अंतिम चरण में नाला

Mon, 23 Feb 2026 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गन्नौर के बड़ी रोड पर नाले के स्लैब का निर्माण करते मजदूर। संवाद - फोटो : प्रमाण पत्र और ट्रॉफी के साथ मुस्कान।
विज्ञापन
गन्नौर। नगर पालिका के वार्ड-8 स्थित बड़ी रोड पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या अब खत्म होने वाली है। दूषित पानी की निकासी के लिए करीब 30 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा नाला अपने अंतिम चरण में है। नाले पर स्लैब डालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने कार्य की प्रगति का जायजा लिया। यहां पर बारिश होने पर पानी भरने से आवागमन बाधित होता था। नाला बनने से जल निकासी की व्यवस्था सुचारु होगी। पालिका अभियंता राहुल मोर ने बताया कि सड़क का भी पुनर्निर्माण कराया जाएगा। पालिका प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शेष कार्य निर्धारित समय में हो। पार्षद विकास शर्मा ने उम्मीद जताई कि परियोजना पूरी होने के बाद स्वच्छता और आवाजाही की स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें