फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: त्योहार बढ़ी यात्रियों की भीड़, बसों के फेरे बढ़ाए

Tue, 14 Oct 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। दिवाली मनाने के लिए बाहर रह रहे लोग परिवार समेत अपने घर आते-जाते हैं। अब लोग घरों की तरफ प्रस्थान करने लगे हैं। लिहाजा बसों में यात्रियों की संख्या में 30 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।
हालत यह है कि बस स्टैंड पर बस के पहुंचते ही लोग सीट के लिए टूट पड़ते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने लंबी दूरी की बसों के फेरे आवश्यकता के अनुसार बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

काउंटर पर यात्रियों की भीड़ होते ही तत्काल फेरा बढ़ाया जाएगा। ट्रेनों के बाद यात्रा का सबसे सशक्त माध्यम रोडवेज की बस है। सोनीपत में टिकटों की बिक्री का आय के हिसाब से अनुमान लगाएं तो दिवाली नजदीक आते-आते रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में 30 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।
सामान्य दिनों में जहां प्रतिदिन टिकटों की बिक्री से 13 से 14 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता था वहीं त्योहार के मौके पर वह दो से तीन लाख रुपये तक बढ़ गया है। हालत यह है कि सभी रूटों पर संचालित बसें यात्रियों से पूरी तरह खचाखच भरकर चल रही हैं।
स्टैंड पर बस पहुंचने के बाद जैसे ही खड़ी होती हैं यात्री सीट पाने के लिए एकदम से टूट पड़ते हैं। सोनीपत के मुख्य बस अड्डा के अलावा गोहाना व खरखौदा में भी इसी तरह की स्थिति हैं। अगले दो-तीन दिन में यात्रियों की संख्या में और अधिक इजाफा होगा।
इसी के मद्देनजर रोडवेज ने त्योहार पर बसों के फेरे बढ़ाने का आदेश दिया है। हालांकि, यात्रियों की भीड़ बढ़ने के बाद भी बसों की संख्या में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई हैं। सोनीपत रोडवेज में कुल 210 बसें संचालित हो रही हैं। इनमें से 15 एसी हैं।
विज्ञापन

दिवाली में बसों के फेरे बढ़ाने का आदेश दिया गया है। जिस भी काउंटर पर भीड़ होती है वहां से बसों के फेरे तत्काल बढ़ाए जा रहे हैं। सभी बसें चालू हालत में हैं। -संजय कुमार, जीएम, सोनीपत डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें