फोटो : सोनीपत के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल में में पॉक्सो एक्ट पर
- फोटो : Samvad
सोनीपत। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा में बुधवार को छात्राओं के लिए पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य बाल सुरक्षा के प्रति छात्राओं को जागरूक करना था। मुख्य वक्ता अधिवक्ता सुदेश पंघाल ने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अनुचित स्पर्श या आपत्तिजनक व्यवहार का तुरंत विरोध करें। इसकी सूचना माता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय अभिभावक को दें। पॉक्सो कानून में दोषियों के लिए दंड का प्रावधान है। छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन और आपातकालीन सहायता नंबर भी बताए गए। पॉक्सो नोडल अधिकारी स्नेहलता ने 5 आर सुरक्षा सूत्र की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य दिनेश मलिक ने की। संवाद