फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खानपुर कला गांव की सीवर लाइन 3.51 करोड़ से होगी पूरी

विज्ञापन
फोटो - खानपुर कलां गांव का बस अड्‌डा। स्रोत - प्रवक्ता - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गोहाना। महाग्राम खानपुर कला में लंबे समय से अधूरी पड़ी सीवर लाइन का कार्य अब जल्द पूरा होगा। जलापूर्ति विभाग मुख्यालय ने इस परियोजना के लिए 3 करोड़ 51 लाख रुपये की मंजूरी दी है। इससे पूरे गांव में जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उपमंडल का गांव खानपुर कला सरकार के महाग्राम योजना में शामिल है। योजना के तहत गांव में सीवर लाइन बिछाई जा रही है। यह कार्य जलापूर्ति विभाग की एजेंसी की ओर से किया जा रहा है। परियोजना के आरंभ में अधिकारियों ने पूरे गांव में सीवर लाइन बिछाने के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट रखा था। सीवर लाइन में दबाने का कार्य अंतिम चरण में है।
गांव की कुछ गलियों में ही सीवर लाइनें दबाने का काम बचा हुआ है। इन क्षेत्रों में बरसात के दौरान गंदा पानी गलियों में जमा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों ने बची हुई गलियों में सीवर लाइन बिछाने के लिए मुख्यालय प्रस्ताव भेजा था
विज्ञापन

सीवर लाइन का काम अधूरा होने से बढ़ी परेशानी
ग्रामीण संदीप, राजेश, मुकेश और कृष्ण कहना है कि पिछले काफी समय से अधूरी सीवर लाइन के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में गलियों में पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित होता था। कई स्थानों पर गंदा पानी घरों के आसपास तक पहुंच जाता है। जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
वर्जन
महाग्राम खानपुर कला में कुछ गलियों में सीवर लाइन दबाने का काम बचा हुआ है। काम पूरा करने के लिए मुख्यालय से बजट की मंजूरी मिली है। जल्द ही बचा हुआ कार्य पूरा करने के लिए एजेंसी को कार्य आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नरेंद्र लाठर, एसडीओ, जलापूर्ति विभाग, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें