फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में बेखौफ बदमाश: ढाई घंटे में दो जगह की वारदात, तीन युवकों ने मोबाइल व नकदी छीनी

Thu, 21 Mar 2024 09:01 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

दिलीप शहर थाना पुलिस को बताया कि वह शहर में फल बेचने हैं। बुधवार को वह बाजार में फल बेचकर वापस घर जा रहे थे। जब वह करीब साढ़े आठ बजे सोनीपत रोड पर ट्रैक्टर एजेंसी के पास पहुंचे तो एक बाइक पर सवार  तीन युवक उनके पास आए।
विज्ञापन
थाना गोहाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गोहाना में बेखौफ बदमाशों ने ढाई घंटे में छीना झपटी की दो वारदात कर डाली। रात 8:30 बजे सोनीपत रोड स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के पास से बाइक सवार तीन युवक फल विक्रेता से 95 सौ रुपये छीनकर भाग गए। उसके ढाई घंटे बाद तीन युवकों ने ही रोहटा पार्क में चौकीदार से मोबाइल छीन लिया। दोनों वारदात में एक ही गिरोह के शामिल होने का अंदेशा है। सिटी थाना पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव गढ़ी बिशनपुर फिलहाल गढ़ी सराय नामदार खां निवासी दिलीप शहर थाना पुलिस को बताया कि वह शहर में फल बेचने हैं। बुधवार को वह बाजार में फल बेचकर वापस घर जा रहे थे। जब वह करीब साढ़े आठ बजे सोनीपत रोड पर ट्रैक्टर एजेंसी के पास पहुंचे तो एक बाइक पर सवार  तीन युवक उनके पास आए। युवकों ने आते ही जबरदस्ती उनकी जेब से 9500 रुपये निकाल लिये और भाग गए। युवकों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उन्होंने शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर देर रात मुकदमा दर्ज कराया।

वहीं गांव ईशापुर खेड़ी निवासी नसीब ने शहर थाना पुलिस को बताया कि वह रोहटा पार्क में चौकीदार हैं। रात को वह ड्यूटी पर थे। रात करीब 11 बजे तीन युवक पार्क में आए। एक युवक ने उनका हाथ पकड़ लिया और दो युवकों ने जबरन उनका मोबाइल छीन लिया। तीनों युवक मोबाइल लेकर मौके से भाग गए है। पीडि़त ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने तडक़े छीना झपटी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
शहर में दो जगह पर नगदी व मोबाइल छीनने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। उनका पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। -इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, शहर थाना गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें