फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आने से चार बच्चों के पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ईदगाह कॉलोनी के पास रविवार शाम गीता जयंती एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार बच्चों के पिता इंतजार (35) की मौत हो गई। लोको पायलट से सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उप निरीक्षक राजसिंह ने बताया कि इंतजार रविवार शाम को अपने किसी काम के लिए घर से निकले थे। वह अंबाला दिल्ली रेलमार्ग पर लाइन पार कर रहे थे, तभी पानीपत की ओर से आ रही गीता जयंती एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी माैत हो गई। वह अपने पीछे चार बच्चों इनमें तीन बेटियों व एक बेटे को छोड़ गए। उनमें गुलशान, अयान, अलीना व अनाया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें