फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहीद भगत सिंह जयंती पर छात्राओं ने देखी डॉक्यूमेंट्री

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पि - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर छात्राओं को भगत सिंह के जीवन, संघर्ष, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति उनके त्याग से परिचित करवाने के लिए डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने छात्राओं के साथ रागनी गाकर कार्यक्रम में जोश और उत्साह का संचार किया।
उन्होंने छात्राओं को भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिव्याश्री और डॉ. आशा रानी ने भगत सिंह के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें