फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उन्नत बीजों के चयन के बारे में किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव सिसाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खेती पर चर्चा करते किसान व कृषि विशे
विज्ञापन
खरखौदा। रूरल स्मार्ट विलेज सेंटर (आरएसवीसी) मंडौरा की ओर से वीरवार को सिसाना गांव में खेत बचाओ अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना तथा वैज्ञानिक तकनीकों को खेत स्तर तक पहुंचाना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), पूसा, नई दिल्ली के एमजीएमजी वैज्ञानिक दल ने भाग लिया जिसका नेतृत्व डॉ. नयन अहमद ने किया। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य सुधार, उन्नत बीजों के चयन, फसल संरक्षण, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों ने भी खेती से संबंधित अपनी समस्याएं, चुनौतियां और अनुभव साझा किए जिन पर वैज्ञानिकों ने व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक समाधान सुझाए।

आरएसवीसी मंडौरा के अध्यक्ष डीपी गोयल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और बेहतर उत्पादन के लिए किसानों एवं वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद अत्यंत आवश्यक है। नई तकनीकों और शोध आधारित जानकारी को खेतों तक पहुंचाकर ही खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और आधुनिक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेत बचाओ अभियान का उद्देश्य केवल किसानों को जागरूक करना नहीं बल्कि उन्हें खेती से जुड़ी समस्याओं के व्यवहारिक और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना भी है ताकि वे वैज्ञानिक तरीके अपनाकर अपनी आय और उत्पादन दोनों में वृद्धि कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें