फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों ने ड्रेन से मिट्टी उठाने के विरोध में शुरू किया धरना

Sun, 02 Jun 2024 10:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव छतेहरा में ड्रेन (नाला) नंबर 8 में स्टोरेज टैंक तैयार करने के लिए मिट्टी उठान के विरोध में किसानों ने धरना शुरू कर दिया। इनके समर्थन में विधायक इंदुराज नरवाल पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की तरफ से मिट्टी को उठाने और पटरी को काटने से गांव मातंड, छतेहरा, जागसी, बुसाना, मुंडलाना, अहमदपुर माजरा, गंगेसर,खंदराई, सिवानका, महमूदपुर के किसानों को परेशानी हो रही है। विधायक ने मौके पर कार्यकारी अभियंता पुनीत साहनी, उपमंडल अभियंता अक्षय को बुला समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। किसान और अधिकारियों की 7 जून को बैठक होगी। इसमें इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।

भाकियू के जिलाध्यक्ष अशोक लठवाल ने कहा कि सिंचाई विभाग की तरफ से ड्रेन में स्टोरेज टैंक बनाने के नाम पर मिट्टी उठाई जा रही है। यह काम कई महीने तक चलेगा। जबकि धान की रोपाई का सीजन शुरू होने वाला है और बारिश के दिनों में अधिक बारिश होने पर किसान खेतों से पानी की निकासी नहीं कर पाएंगे। किसानों ने कहा है कि धान के सीजन के दौरान वह ड्रेन से मिट्टी नहीं उठाने देंगे। इस दौरान सरपंच धर्मबीर पालू्, ठेकेदार नरेंद्र छतहेरा, जयवीर मातंड, काला सिवानका, अजीत शर्मा मातंड, जयभगवान व अक्षय नरवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें