- ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों को लेकर खरखौदा व सोनीपत तहसील के किसान कर सकते हैं पोर्टल पर आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। बारिश व ओलावृष्टि के कारण खराब फसलों की सूचना खरखौदा व सोनीपत तहसील के गांवों के किसान 15 मार्च तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल देने के साथ ही आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन करने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर आवेदन होना अनिवार्य है, इसलिए किसान इस पोर्टल पर भी तुरंत अपना आवेदन करें।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया है। इसके माध्यम से किसान अब सीधे ही आपदा में फसलों को हुए नुकसान की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। ऐसे किसान जिनकी फसल बारिश व ओलावृष्टि के कारण खराब हुई है, वे ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल https://ekshatipurti.haryana.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से मुआवजा राशि ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए काश्तकार के सत्यापित खाते में सीधे जमा करवाई जाएगी। उपायुक्त ने सभी राजस्व अधिकारियों को आदेश दिए कि वे संवेदनशीलता के साथ गिरदावरी का कार्य समय पर पूरा करें।