फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पावर ग्रिड लाइन का किसानों ने किया विरोध, लौटी टीम

Wed, 27 Mar 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाहरा के खेत में पावर ग्रिड की लाइन बिछाने का किसानों ने विरोध किया। किसान बुलडोजर के आगे खड़े हो गए और पावर ग्रिड कंपनी के अधिकारियोकका विरोध किया। उन्होंने मुआवजा देने व उपायुक्त से मुलाकात कराने की मांग की। बाद में टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन


गुजरात के कच्छ से शुरू हुई हाई ट्रांसमिशन लाइन के हिस्से में औचंदी से माहरा तक एक लाइन बिछाई जा रही है। इसका गांव नाहरा के किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों को हिरासत में लेकर कंपनी ने टावर लगाने का काम भी शुरू करा दिया था, लेकिन उसके बाद से किसान धरने पर बैठे हुए हैं। अब बुधवार को नाहरा धरने पर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड इंडिया के कर्मचारी बुलडोजर लेकर गड्ढा खोदने पहुंच गए। उनके साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी थे। इस पर ग्रामीण बुलडोजर के सामने खड़े हो गए। जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों और किसानों में बहस भी हुई। पुलिस ने रास्ता खुलवाने की कोशिश की तो किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह काम शुरू नहीं होने देंगे। प्रशासन की तरफ से पहुंचे नायब तहसीलदार राहुल व पावर ग्रिड कंपनी के अधिकारी एसके अरोड़ा व कुंडली थाना प्रभारी संग गांव नाहरा के सरपंच एवं दहिया चौबीसी के प्रधान अधिवक्ता उमेश दहिया, राकेश दहिया, दिल्ली के गांव औचंदी से सत्येंद्र लोहचब व हलालपुर के जय भगवान के बीच बातचीत की गई। किसानों ने कहा कि वह 5 अप्रैल से पहले उनकी उपायुक्त से बैठक करा दें और फसल का मुआवजा पहले दिया जाए। हालांकि इस पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद टीम बैरंग लौट गई। किसानों ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक वह डटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें