फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का दिल्ली कूच: सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर हालात अभी सामान्य, दिल्ली पुलिस की नहीं दिख रही गतिविधि

Fri, 06 Dec 2024 11:50 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत/बहादुरगढ़/जींद (हरियाणा)

सार

दिल्ली कूच के एलान के बाद पंजाब के किसान अंबाला के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों ने शुक्रवार को फिर से दिल्ली कूच का एलान किया हैं। उसका असर अभी सोनीपत के कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर नहीं है।
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद कुंडली बॉर्डर पर हालात अभी सामान्य हैं। दिल्ली पुलिस की अभी कोई गतिविधि नहीं दिख रही है। किसान आंदोलन-2 के बाद से कुंडली बॉर्डर पर दो लेन व संपर्क मार्ग से ही आवागमन जारी है। फ्लाईओवर के आधे हिस्से में बड़े पत्थर व कंटेनर रखे हुए हैं। अक्सर वाहन चालक जाम से जूझते हुए गुजरने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


दिल्ली कूच के एलान के बाद पंजाब के किसान अंबाला के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों ने शुक्रवार को फिर से दिल्ली कूच का एलान किया हैं। उसका असर अभी सोनीपत के कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर नहीं है। बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की भी कोई गतिविधि नजर नहीं आ रही है। हालांकि पिछले करीब 10 माह से कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके हैं।

विज्ञापन


कुंडली बॉर्डर पर संपर्क मार्ग तो पूरी तरह खोल दिए गए थे, लेकिन फ्लाईओवर की सभी लेन अभी तक नहीं खोली गई है। फ्लाईओवर पर दिल्ली की तरफ जाने मार्ग पर तो एक ही लेन खोल रखी है और दिल्ली से पानीपत की तरफ आने वाले मार्ग की दो लेन खोली गई हैं। जिससे सुबह-शाम यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को अक्सर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।

बहादुरगढ़ में सतर्क हुई दिल्ली और हरियाणा पुलिस

किसानों के संभावित दिल्ली कूच के मद्देनज़र दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। बहादुरगढ़ के सभी थानों में पुलिसकर्मियों को स्टैंडबाई रखा गया है, जबकि दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर समेत अन्य सीमाओं पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी है।

बॉर्डर पर सुरक्षा इंतजाम
टिकरी बॉर्डर पर पहले से लाए गए लोहे के बड़े कंटेनरों को फिर से सक्रिय किया गया है। इन कंटेनरों को साइड में रिजर्व रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके। इसके साथ ही लोहे और सीमेंट के बैरिकेड भी तैयार रखे गए हैं। पुलिस ने किसानों के आने की स्थिति में दिल्ली के रास्ते बंद करने की योजना बनाई है।



यातायात सामान्य, लेकिन सतर्कता जारी
फिलहाल दोनों ओर से यातायात सामान्य है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम के लिए कैनोपी लगाई गई है ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

नरवाना के पास पुलिस ने की नाकाबंदी

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर शुक्रवार को प्रशासन ने नरवाना में डूमरखा के पास नेशनल हाइवे को एक साइड से बैरिगेडस कर बंद कर दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। नेशनल हाइवे पर एक साइड से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है।



वहीं, दातासिंहवाला बॉर्डर पर किसानों की तादाद लगातार बढ़ रही है। दोपहर तक किसान नेताओं के पहुंचने की भी उम्मीद है। बॉर्डर पर पर टू लेयर में पुलिस को तैनात किया गया है। बॉर्डर पर 14 कंपनियां व्यवस्था संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें