फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों ने की बीमा कंपनी पर मुकदमा कराने की मांग

Sat, 25 May 2024 05:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07- सोनीपत के गोहाना लघु सचिवालय में पुलिस उपायुक्त के रीडर को ज्ञापन सौंपते किसान नेता सत
विज्ञापन
गोहाना। बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में किसानों ने लघु सचिवालय में शुक्रवार को भी धरना जारी रखा। किसानों ने बीमा कंपनी पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर पुलिस उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। पुलिस उपायुक्त की गैर मौजूदगी में उनके कार्यालय में किसानों ने ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने बताया कि खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर किसान कई बार प्रशासनिक और कृषि विभाग के आला अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। अब उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है। जिससे बीमा कंपनी पर केस दर्ज हो सके और किसानों को उनकी फसलों का मुआवजा मिल सके। इस दौरान रूखी गांव के सरपंच राजमल व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें