फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेल कैलेंडर जारी होते ही बढ़ा जोश, खिलाड़ियों ने शुरू की तैयारियां

Mon, 08 Jun 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :12 सोनीपत के गांव कोहला की कबड्डी अकादमी में अभ्यास करने पहुंचे खिलाड़ी। स्रोत प्रशिक्षक
विज्ञापन
सोनीपत। खेल विभाग की तरफ से वर्ष 2026-27 का खेल कैलेंडर जारी किए जाने के बाद जिले में खिलाड़ियों की सक्रियता बढ़ गई है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न खेल केंद्रों, स्टेडियमों और अकादमियों में अभ्यास की रफ्तार तेज हो गई है। खिलाड़ियों ने फिटनेस और तकनीकी कौशल को निखारने पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जारी कैलेंडर के अनुसार 30 जून से 2 जुलाई तक राज्य अखाड़ा एवं दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके बाद 20 से 23 जुलाई तक राज्य खेल महाकुंभ होगा जिसमें योग सहित लगभग 30 खेलों की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को ‘खेलो हरियाणा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
20 नवंबर को स्वर्गीय मिल्खा सिंह की स्मृति में ‘फिट हरियाणा मैराथन’ कराई जाएगी। 8 से 11 दिसंबर तक राज्य इंटर नर्सरी प्रतियोगिता और 12 से 14 जनवरी 2027 तक मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता प्रस्तावित है। कैलेंडर जारी होते ही खेल परिसरों में गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

राजीव गांधी खेल परिसर सहित विभिन्न स्टेडियमों में एथलेटिक्स और हॉकी खिलाड़ियों का नियमित प्रशिक्षण चल रहा है। सुबह-शाम चल रहे अभ्यास सत्रों में कोच खिलाड़ियों की तकनीकी कमियों को सुधारने और प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर फोकस कर रहे हैं।
हॉकी खिलाड़ियों का लक्ष्य राज्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच बनाना है वहीं एथलेटिक्स में भी खिलाड़ी अपनी गति और सहनशक्ति पर विशेष मेहनत कर रहे हैं।

कुश्ती और बास्केटबॉल में बढ़ी प्रतिस्पर्धा
जिले की पहचान रहे कुश्ती क्षेत्र में भी खिलाड़ियों ने तैयारी तेज कर दी है। बड़वासनी, खरखौदा, गोहाना और गन्नौर सहित कई क्षेत्रों की अकादमियों में पहलवान कठिन अभ्यास में जुटे हैं। उनका लक्ष्य राज्य अखाड़ा एवं दंगल प्रतियोगिता में पदक हासिल करना है। वहीं बास्केटबॉल के लिए सीआरए स्कूल में खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। सरकारी खेल नर्सरियों और निजी अकादमियों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को तराशा जा रहा है। प्रशिक्षकों की देखरेख में युवा खिलाड़ी शुरुआती स्तर से ही आधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इससे जिले में खेल संस्कृति और अधिक मजबूत हो रही है।


अवकाश के चलते विस्तृत कार्यक्रम की समीक्षा की जा रही है और जल्द ही जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार कर खिलाड़ियों को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

- मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें