फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीएनजी की तीन बसें कंडम घोषित, दो कुरुक्षेत्र डिपो में भेजीं

Fri, 27 Sep 2024 04:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बस अड्डे से लगातार बसों की संख्या कम होती जा रही है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। सोनीपत डिपो में शामिल सीएनजी की तीन बसें निर्धारित समय सीमा पूरी करने के बाद कंडम घोषित कर दी गई हैं। बीएस-4 मानक की दो बसों को कुरुक्षेत्र डिपो में भेजा गया है, जबकि चार बसें प्रशासनिक ड्यूटी में तैनात हैं। इससे लोकल रूटों पर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोनीपत बस डिपो से पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध है। वहीं प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों के लिए भी सोनीपत बस अड्डे से बसें चलाई जाती हैं। डिपो में कुछ समय पहले तक 131 बसें थी। सीएनजी की तीन बसों के कंडम होने और दो बसों के कुरुक्षेत्र डिपो में भेजे जाने के बाद बसों की संख्या घटकर 126 रह गई है। इससे गन्नौर, फरमाणा, खानपुर कलां सहित कई अन्य रूटों पर यात्रियों के लिए बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी चार बसें
जिला प्रशासन की तरफ से भी रोडवेज अधिकारियों से चुनाव के मध्यनजर लगातार बसों की मांग की जा रही हैं। कुछ समय पहले सेना की टुकड़ियों को लाने के लिए 16 बसें मांगी गई थी। यह बसें अब डिपो में लौट आई हैं। वहीं अब राई व खरखौदा में चुनावी ड्यूटी के लिए चार बसों की मांग की गई है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो बसें भेज दी गई हैं।
विज्ञापन


-सोनीपत बस अड्डे में मौजूद सीएनजी की तीन बसें निर्धारित समयावधि पूरी होने के बाद अब कंडम घोषित कर दी गई हैं। वहीं दो बसें स्थायी तौर पर कुरुक्षेत्र डिपो के लिए भेजी गई हैं। जिससे कुछ रूटों पर यात्रियों को बसों के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-कर्मबीर, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें