फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 घंटे बाद भी फैक्टरी में लगी आग पर नहीं पाया जा सका काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र में वीरवार शाम चार बजे लगी आग पर 28 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका था। शुक्रवार देर शाम तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। केमिकल में आग होने के कारण अभी भी धधक रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि देर रात तक आग को नियंत्रित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार एसेसरीज बनाने वाली कंपनी एफएफ इंडिया में वीरवार शाम को आग लग गई थी। आग की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग की ऊंची लपटों और धुएं के कारण टीमों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। फैक्टरी में रखे केमिकल के ड्रम तेज धमाकों के साथ लगातार फट रहे थे। इनका फटना शुक्रवार को भी जारी रहा। आग पर नियंत्रण के लिए सोनीपत, पानीपत, हिसार व दिल्ली की 15 गाड़ियां लगी रहीं। आग लगने के बाद फैक्टरी में काम कर रहे 67 कामगारों को फैक्टरी मालिक मनमिंद्र सिंह ने सुरक्षित निकलवा लिया था। वीरवार शाम से शुक्रवार देर शाम तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा। दूसरे दिन आग कुछ कम जरूर हुई, लेकिन आग पूरी तरह बुझाने के प्रयास जारी रहे। एसएचओ रवि कुमार ने बताया कि फैक्टरी पूरी तरह जल गई। केमिकल, रबर के आइटम व प्लास्टिक के कारण आग को नियंत्रित करने में परेशानी आ रही है। उम्मीद है कि देर रात तक आग को बुझा लिया जाएगा। केमिकल के ड्रमों में आग लगने से लगातार लपटें उठ रही हैं। फैक्टरी की बिल्डिंग में दरार आ गई है। लोहे का टीन शेड जलकर नीचे गिर गया है। प्लास्टिक का सामान जलने से आसपास के एरिया में केमिकल का धुआं फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें